अनुष्का शर्मा संग विराट कोहली पहुँचे उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर

ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के चौथे टेस्ट मैच से पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहुँचे मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठित प्रसिद्ध महाकालेश्वर मंदिर

0
70

ऑस्ट्रेलिया के साथ भारत के चौथे टेस्ट मैच से पहले, विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने मध्य प्रदेश के उज्जैन में प्रतिष्ठित महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) के दर्शन किए। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सेलिब्रिटी जोड़े को अन्य तीर्थयात्रियों के साथ मंदिर के अंदर बैठे देखा जा सकता है। दोनों ने महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में पूजा के साथ भस्म आरती में भी हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच तीसरा टेस्ट मैच समाप्त होने के एक दिन बाद शनिवार सुबह मंदिर में उपस्थिति दर्ज कराई।

गर्भगृह के किए दर्शन

महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar temple) में पूजा करने के बाद विराट और अनुष्का ने गर्भगृह के भी दर्शन किए। दोनों भक्ति में लीन दिखे। दोनों ने लोगों के साथ आरती में भी भाग लिया। इस दौरान आरती के बीच विराट को अनुष्का कुछ समझाती भी दिखीं। वीडियो के सामने आने पर देखा गया कि जैसे अनुष्का उन्हें भस्म आरती के बारे में बता रही हों।

अनुष्का शर्मा ने कहा, “हम यहाँ पूजा करने आए थे और महाकालेश्वर मंदिर में ‘दर्शन’ किया था”

ऋषिकेश और वृंदावन भी गए थे विराट और अनुष्का

सभी को पता है कि विराट और अनुष्का धार्मिक लोग हैं। इस साल की शुरुआत में दोनों अपनी बेटी वामिका के साथ ऋषिकेश और वृंदावन भी गए थे। वृंदावन में, परिवार ने बाबा नीम करोली के आश्रम का दौरा किया। ऋषिकेश में, उन्होंने स्वामी दयानंद आश्रम में स्वामी दयानंद जी महाराज की समाधि का दौरा किया।

इंदौर में चल रही टेस्ट सीरीज़ में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया ने होल्कर स्टेडियम में भारत को नौ विकेट से हराया। भारत पहली पारी में 109 रनों पर सिमट गया, और अगर दूसरी पारी में चेतेश्वर पुजारा का अर्धशतक नहीं होता, तो मेजबान टीम एक पारी से खेल हार सकती थी।

इस जीत के साथ, ऑस्ट्रेलिया ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है, जो जून में लंदन के द ओवल में खेला जाना है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ फाइनल में जगह पक्की करने के लिए भारत को अब अंतिम टेस्ट में जीत की दरकार है। गौरतलब है कि चौथा और आखिरी टेस्ट नौ मार्च से अहमदाबाद में खेला जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here