Kaushambi: गांव में चौपाल लगाकर अधिकारियों ने जनता की सुनी समस्याए

मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में अधिकारियों ने गांव चौपाल का आयोजन किया।

0
48

कौशाम्बी मंझनपुर विकासखंड क्षेत्र के पारा हसनपुर गांव में अधिकारियों ने गांव चौपाल का आयोजन किया जहां ग्रामीणों की समस्याओं को अधिकारियों ने सुना उसके निस्तारण के लिए निर्देशित किया ग्राम चौपाल के आयोजन में जिला विकास अधिकारी विजय कुमार एडीओ पंचायत कमला कान्त मिश्रा,ग्राम विकास अधिकारी राम प्रसाद,पंचायत सहायक मित्र प्रियंका देवी मौजूद रही।

इसके अलावा कानूनगो सरफराज हुसैन, लेखपाल सरोज दुबे,कृषि विभाग से स्वर्ण सिंह बीज विभाग अधिकारी सहित विभिन्न विभाग के अधिकारी ग्राम पंचायत चौपाल में मौजूद रहे इस दौरान ग्रामीणों ने हैंडपंप मरम्मत कराए जाने की मांग की विधवा विकलांग पेंशन स्वीकृत कराए जाने की मांग ग्रामीणों ने की ग्राम चौपाल के आयोजन में 4 ग्रामीणों ने शिकायती पत्र देकर समस्या निस्तारण की मांग की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here