Homeराज्यउत्तर प्रदेशHapur: पुलिस से गुहार लगाने वाली युवती का 2 दिन बाद हत्या

Hapur: पुलिस से गुहार लगाने वाली युवती का 2 दिन बाद हत्या

उत्तर प्रदेश के हापुड़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक लड़की को उसके ही परिवार के लोगों ने मार डाला। यह घटना हाफिजपुर थाने के पास हुई। जानकारी में बताया गया है। कि गांव की एक युवती का गांव के ही एक लड़के से प्रेम संबंध था। इसकी जानकारी परिजनों को लग गई थी। जिसके बाद भाई ने अपनी बहन का गला रेत कर हत्या कर दी। इतना ही नहीं हत्या के बाद गांव में ही देर रात मृतक का अंतिम संस्कार भी कर दिया। ताकि किसी को कुछ पता न चले।

हैरानी की बात ये है कि युवती दो दिन पहले हाफिजपुर थाने में पहुंचीं थी। जहां उसने खुद की जान को खतरा बताया था और पुलिस से मदद मांगी थी। लेकिन पुलिस ने इसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। जिसके बाद परिवार वालों ने उसकी हत्या कर दी। फिर गुपचुप तरीके से अंतिम संस्कार भी कर दिया।

ग्रामीणों ने दी पुलिस को सूचना

जब ग्रामीणों को लड़की के अंतिम संस्कार की जानकारी लगी तो‌ उन्होंने पुलिस को तुरंत इसकी सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पुलिस के आलाधिकारी पहुंचे और मामले की जांच शुरू की गई।

दो को किया गिरफ्तार

हापुड़ एएसपी मुकेश चन्द्र मिश्रा ने पूरे मामले पर बात करते हुए बताया कि मीनाक्षी नाम की युवती की हत्या उसके परिजनों ने ही कर दी। इस मामले में पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ हत्या तथा साक्ष्य छुपाने का मुकदमा दर्ज किया गया है। जिसमें दो‌ लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular