एसिड फैक्ट्री में मजदूर की संदिग्ध मौत होने पर परिवार वालो ने किया हंगामा

मज़दूर के मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीना सूचित किये वहाँ के लोग शव को हॉस्पिटल लेकर आये।

0
14

हरदोई जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जिसे लेकर लोगों और परिजनों के बीच हडकम्प मचा हुआ है। दरअसल, एसिड फैक्ट्री में कार्य करने वाले एक मजदूर की संदिग्ध मौत हो गयी।

जिसके मौत की खबर आने के बाद परिजनों की बीच कोहराम मचा हुआ है। वही गांव के लोगो में भी हड़कम्प मचा हुआ है। मज़दूर के मौत के बाद परिजनों ने आरोप लगाया कि उन्हें बीना सूचित किये वहाँ के लोग शव को हॉस्पिटल लेकर आये।

वही परिजनों ने फैक्ट्री के ठेकेदार पर हत्या करने का आरोप लगाया है। यह मामला हरदोई के थाना बघौली के नीभी निवासी संजय सिंह पुत्र शिव शंकर सिंह की है। जो की हरदोई के सण्डीला औद्योगिक क्षेत्र की पूर्वांचल एसिड प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी में कार्यरत थे। जिनका कार्य करने के दौरान मौत हो गया है। वही बेटे की मौत के बाद पुरे परिवार में दुख का माहौल बना हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here