Homeराज्यउत्तर प्रदेशकौशाम्बी: दो ट्रको में हुई टक्कर के बाद घर में घुसा ट्रक

कौशाम्बी: दो ट्रको में हुई टक्कर के बाद घर में घुसा ट्रक

Kaushambi: संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज में दो ट्रको की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर के बाद एक ट्रक हाइवे किनारे बने एक मकान में घुस गया। हादसे में ट्रक चालक की मौत हो गई जबकि क्लीनर घायल हो गया। घटना की सूचना पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जाँच में जुट गई।

घटनाक्रम के मुताबिक संदीपन घाट थाना क्षेत्र के इमामगंज में सोमवार के 6 बजे एक ट्रक में दूसरे डम्फर ट्रक से टक्कर हो गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक हाइवे किनारे बने एक मकान में घुस गया। मकान में टकराते ही ट्रक के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए। ट्रक के केबिन में ट्रक चालक फंस गया, जिसे कड़ी मशक्कत के बाद निकालकर अस्पताल भेजा गया। जहाँ ट्रक चालक रमेश कुमार पुत्र राम रती निवासी बसौली की मौत हो गई, जबकि ट्रक क्लीनर गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज चल रहा है। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular