Homeराज्यउत्तर प्रदेशप्रयागराज: 11 साल की बच्ची का उत्पीडन

प्रयागराज: 11 साल की बच्ची का उत्पीडन

प्रयागराज जिले के धूमनगंज थाना क्षेत्र में प्रीतम नगर के एक अपार्टमेंट में रहने वाले अरुण कुमार सिन्हा और उनकी पत्नी अंजना सिन्हा को पुलिस ने 11 साल की बच्ची का उत्पीड़न करने के आरोपी गिरफ्तार कर लिया है। पीड़ित बच्ची का इलाज छावनी बोर्ड अस्पताल में चल रहा है।

रखा जाता था भूखा

दम्पति का दावा है कि उन्होंने बच्ची को कानपुर से गोद लिया है। जबकि लड़की का कहना है कि उसकी मां की मृत्यु और उसके पिता द्वारा परित्याग के बाद आरोपी उसे घर ले गया था। बच्चे ने यह भी खुलासा किया कि उसे नियमित रूप से भूखा रखा जाता था और एक महीने में 14 दिनों से अधिक समय तक भोजन नहीं दिया जाता था।

संतोषजनक जवाब नहीं

आरोपी महिला ने शुक्रवार देर शाम डॉक्टर सिद्धार्थ पांडे को फोन कर बताया कि 11 साल की बच्ची को भाई-बहन के झगड़े में मामूली चोटें आई हैं। शनिवार सुबह जब वह लड़की को लेकर अस्पताल गयी तो डॉक्टर चोट की प्रकर्ति को देखकर हैरान रहा गए। जिसके बाद महिला से कुछ सवाल किये गए। हालांकि, लड़की की चोटों के बारे में पूछे गए सवालों का संतोषजनक जवाब नहीं देने पर पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया।

लकड़ी के टुकड़े मिले

डॉ पांडे ने कहा कि, “एक एक्स-रे से उसके शरीर पर कई पुरानी और नई चोटों का पता चला, जिसमें उसके निजी अंग भी शामिल थे। जिसके बाद एक स्त्री रोग विशेषज्ञ ने उसकी जांच की तो उसके गुप्तांग में लकड़ी के टुकड़े मिले। बच्ची का हाथ भी टूटा हुआ था। बच्ची की चोटों को देखते हुए हमने पुलिस को सूचित किया।

पूछताछ के आधार पर कार्यवाही

आरोपी महिला शहर के धूमनगंज इलाके के एक अपार्टमेंट की रहने वाली है और उसका पति एक नामी स्कूल में शिक्षक है। धूमनगंज थाने के एसएचओ राजेश मौर्य ने अधिक जानकारी साझा करते हुए कहा कि आरोपी महिला को हिरासत में रखा गया है और उससे पूछताछ की जा रही है जिसके आधार पर आगे की कार्यवाही होगी। उन्होंने आगे बताया कि घायल लड़की का इलाज छावनी बोर्ड अस्पताल में चल रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular