Maharashtra: पत्‍नी की हत्‍या कर खुद को किया सरेंडर

सुबह पत्‍नी का गला घोंटकर पूरे दिन किया ऑफिस में काम।

0
14
killing his wife

महाराष्ट्र (Maharashtra) के पालघर में एक असामान्य हत्या का मामला सामने आया है। पालघर जिले के नालासोपारा में कथित तौर पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति को सोमवार को हिरासत में लिया गया। पालघर पुलिस थाने के एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक, व्यक्ति को अपनी पत्‍नी के चरित्र पर शक था। इसी वजह से उसने अपनी पत्नी की हत्या की।

अधिकारी ने बताया कि शख्स ने सुबह अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने अपने अपराध पर पर्दा डालने का प्रयास नहीं किया। पत्नी का शव घर पर छोड़कर वह काम पर चला गया। ऑफिस पहुंचकर इस शख्‍स ने दिन भर काम किया। इस दौरान ऑफिस में इस शख्‍स ने अपने सहकर्मियों को हत्‍या के बारे में कुछ नहीं बताया।

ऑफिस से छुट्टी होने के बाद ये शख्‍स पुलिस स्‍टेशन गया और बताया कि उसने अपनी पत्‍नी की हत्‍या कर दी है। इस शख्‍स के हत्‍या करने के बाद ऑफिस जाने की बात से पुलिस भी हैरान है। हालांकि, ऐसा लगता है कि ये शख्‍स शायद बेहद मानसिक तनाव की स्थिति से गुजर रहा होगा। पुलिस ने इस मामले में हत्‍या कर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि वह कई एंगल से जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here