घूमने निकले अनुष्का-विराट, तस्वीरें आई सामने

बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ घूमने निकल चुकी है।

0
Anushka-Virat

बॉलीवुड जगत से कोई न कोई खबर सामने आती रहती है। वही कोई ना कोई स्टार छुट्टिया मानाने के लिए बाहर अपने परिवार के साथ घूमने जाते है। जिसकी तस्वीरें भी सामने आती रहती है। अब इस बीच बॉलीवुड जगत की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली के साथ घूमने निकल चुकी है। जी हां! उन्होंने सर्दियों के सीजन की शुरुआत लंदन में की है।

जिसकी कुछ तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। वायरल हो रहे वीडियो में अनुष्का विंटरवियर पहने वामिका की देखभाल करती नजर आ रही हैं। यूके के एक फैन ने विराट कोहली के साथ एक सेल्फी ली और वामिका के साथ अनुष्का शर्मा का एक वीडियो साझा किया। वही अभिनेत्री अनुष्का शर्मा की प्रेग्नेंसी के बीच ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

जहाँ वीडियो के कैप्शन में लिखा है, ‘आज विराट कोहली से मुलाकात हुई, उनके साथ अच्छा समय बिताना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात थी और सौभाग्य था। विराट और उनके परिवार के साथ मिलना बेहद सुखद था। @anushkasharma ये पल दिन के लिए धन्यवाद।’

वही हाल ही में क्रिकेटर विराट कोहली के जन्मदिन पर, अनुष्का शर्मा ने अपने पति के लिए एक प्यार भरा नोट लिखा था, जिसमें लिखा था, ‘वह अपने जीवन में हर रोल में सचमुच महान हैं, लेकिन किसी तरह वह अपनी शानदार टोपी में और पंख जोड़ते रहते हैं। मैं तुम्हें इस जीवन में और उसके परे और अनंत काल तक प्यार करती रहूंगी, हर रूप में, हर चीज से, चाहे वह कुछ भी हो।’ वही अनुष्का और विराट को संग देख फैंस भी बेहद खुश होते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here