बलिया: पुलिस ने पकड़ी अवैध शराब की बड़ी खेप

0
Ballia

Uttar Pradesh: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले (Ballia) से है, जहां पुलिस ने अवैध शराब की बड़ी खेप पकड़ी है। पुलिस ने 2 पिकअप गाड़ियों में लदी 263 पेटी अवैध शराब पकड़ी है। पुलिस टीम ने नरही थाना क्षेत्र के सोहांव पेट्रोल के पास से 263 पेटी शराब बरामद की है। पुलिस टीम ने मौके से 2 शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। ये शराब तस्कर 2 पिकअप गाड़ियों में भरकर 14 लाख कीमत की 263 पेटी अवैध शराब ले जा रहे थे। पुलिस पकड़े गए तस्करों के बाकी नेटवर्क की तलाश में जुटी हुई है। पत्रकारों बातचीत कर यह जानकारी बलिया के एएसपी दुर्गा प्रसाद तिवारी ने दी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here