Uttar Pradesh: घर से 50 मीटर की दूरी पर मिला बच्ची का जला हुआ शव

सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

0
Uttar Pradesh

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में शादी में शामिल होने ननिहाल आयी 10 साल की बच्ची का जला हुआ शव घर के 50 मीटर की दूरी पर मिला। परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना को लेकर हर बिंदुओं पर जांच की जा रही हैं।

आजमगढ़ के थाना सिधारी नरौली निवासी रिंकू सोनकर, पत्नी मधु सोनकर, बेटी रागिनी सोनकर(10) के साथ अपने ससुराल में सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में साले झब्बू सोनकर की बेटी के घर शादी समारोह में सोमवार को आए थे। बुधवार की रात्रि झब्बू सोनकर की बेटी पूजा का विवाह के लिए सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के करंजाकला गांव से बरात आई थी। द्वारपूजा व जयमाल की रस्मों को पूरा करने के बाद सुबह विदाई भी हो गई।

कुछ समय बीतने के बाद परिजन अपनी बेटी रागिनी सोनकर को ढूंढने लगे। घर से 50 मीटर की दूरी पर रागिनी के गले में फंदा व जला हुआ शव प्लॉट के किनारे पड़ा मिला। वहां मौजूद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके पुलिस फोरेंसिक टीम के साथ घर में एक स्थान पर जले हुए निशान देखने के बाद व कपड़ों के कुछ टुकड़ों को इकट्ठा कर जांच के लिए लैब में ले गई।

कुछ समय बाद सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय भी मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल किए। इस बाबत सीओ सदर संत प्रसाद उपाध्याय ने बताया कि पिता रिंकू सोनकर की तहरीर पर शव का पंचनामा कराकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया व हर एक बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जा रही हैं। हत्या की संभावना लग रही है। शरीर में पीठ, हाथ, पेट व बाल के हिस्से जले हुए हैं। तीन चिकित्सकों के पैनल से पोस्टमार्टम कराया जा रहा। इसकी वीडियो ग्राफी भी करायी जा रही है।

सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के खानपुर अकबरपुर गांव में 10 साल के बच्चे के मिले शव से पूरे परिवार में मातम छा गया। देररात बरात जाने के बाद अचानक से रागिनी का शव मिलने से लोगों के गले से बात नहीं उतर रही हैं। कैसे कोई 10 साल की बच्ची की हत्या कर सकता है, जो कि अपने ननिहाल शादी समारोह में शामिल होने के लिए आई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here