कौशाम्बी: कार सवार ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौत

थाना पुलिस के सिपाही पर परिवार ने लगाया हिट एंड रन का आरोप

0

Uttar Pradesh: यूपी के कौशाम्बी जिले (Kaushambi) के सराय अकिल कस्बे मे एक कार सवार 7 वर्षीय बच्चे को कुचल कर फरार हो गया। हादसे मे मासूम बच्चे की दर्दनाक मौत हो गई। बच्चे की मौत की सूचना जैसे ही परिवार व स्थानीय कस्बाई लोगो को हुई तो उनका गुस्सा सड़क पर फूट पड़ा। उन्होने सड़क पर एकत्रित होकर चक्का जाम कर दिया।

नाराज़ लोगो का कहना है कि कार चालक नसे मे धुत वर्दीधारी पुलिस कर्मी था, जो सड़क पर पहले गोमती से टकराया और फिर बच्चे को कुचलकर कार लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगो के आक्रोश को देखते हुए सीओ चायल सहित कई थाना की पुलिस फोर्स, फायर ब्रिगेड को सराय अकिल कस्बे मे तैनात किया गया है। नाराज़ लोगों ने सड़क पर लकड़ी के तख्त रख कर चक्का जाम कर दिया है। नाराज़ लोगों ने डीएम एसपी को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here