अधिकारियों की लापरवाही से किसानों और सरकार का हजारों क्विंटल धान बर्बाद

मौसम विभाग की चेतावनी के बावजूद मंडी समिति जिला बिपरण अधिकारी धान खरीद केंद्र के अधिकारियों की लापरवाही से भीग गए खरीदे गए किसानो के धान।

0

Kaushambi News: मौसम विभाग की बारिश की चेतावनी के बावजूद सरकारी धान खरीद केंद्र में लगी सरकारी एजेंसियों जिला बिपरण अधिकारी धान खरीद केंद्र अधिकारी और कृषि मंडी समिति के अधिकारियों कर्मचारियों ने बड़ी लापरवाही की है। जिससे कौशाम्बी मंडी में तौल के लिए रखा किसानों का हजारों कुंतल धान देर रात हुई बारिश से भीग गया।

वही सरकारी धान खरीद केंद्र में खरीद कर रखें सरकार के भी धान भीग गए हैं। जिससे सरकार और किसान दोनों को बड़ा नुकसान हुआ। धान खरीद केंद्र में बारिश के बाद धान भीग जाने के चलते किसानों को फिर से धान सुखाना पड़ेगा। जहां उनकी मुसीबत बढ़ गई है। किसानों को धान तौल के लिए फिर कुछ दिनो तक इंतजार करना पड़ेगा।

मौसम विभाग ने कई दिन पहले ही यूपी के कई जिलों में दो दिन बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी थी। बारिश की चेतावनी के बावजूद भरवारी, अझुवा मंझनपुर ओसा मंडी नेवादा के तिलगोड़ी चायल के मनौरी सहित विभिन्न धान खरीद एजेंसी में तौल के लिए रखे गए किसानो के धान तौले नहीं गए और बोरे खुले में ही रखे रह गए।

जिसके चलते देर रात हुई बारिश में किसानों के हजारों कुंतल धान के बोरे भीग गए और किसानों का बड़ा नुकसान हो गया। इतना ही नहीं किसानों से खरीदने के बाद केंद्रों में रखे सरकारी धान भी भीग गए हैं। जिससे धान की क्वालिटी खराब होने का अनुमान लगाया जा रहा है।

खरीद केंद्र एजेंसियों के बदइंतजामी के चलते किसान और सरकार के नुकसान की भरपाई आखिर किससे कराई जाएगी व्यवस्था के सफल संचालन की जिम्मेदारी किसकी है। लापरवाही करने वाले के कारनामे को क्या शासन प्रशासन संज्ञान लेकर दोषियों को दंडित कर उन्हें सबक देते हुए आने वाले दिनों के लिए व्यवस्था में सुधार करेगा या फिर इसी तरह धान खरीद एजेंसी में लापरवाही के चलते सरकार के साथ-साथ किसानों का बड़ा नुकसान होता रहेगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here