दिल्ली पहुंचे अशोक गहलोत, सोनिया गांधी से की मुलाकात

Ashok Gehlot reached Delhi, met Sonia Gandhi

0

Delhi: सोनिया गांधी से मिलने के लिए राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) पहुंचे है। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। यहां 23 नवंबर को वोटिंग होगी, वहीं नतीजे  3 दिसंबर को आएंगे। पीएम मोदी के चेहरे पर दावेदारी का प्लान कर चुकी बीजेपी राज्य में बड़ा खेला कर सकती है। वहीं मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक बीजेपी को बंपर सीटें जाने का अनुमान जताया गया है। कांग्रेस के मुकाबले में भारतीय जनता पार्टी को दो-तिहाई बहुमत मिलने की संभावना है। ऐसें में अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) की नीद उडने लगी है। 

मीडिया रिपोर्टस की मानें तो आगामी राजस्थान चुनाव में बीजेपी भारी बढ़त हासिल कर रही है। इस चुनाव में बीजेपी को 132 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है जोकि 2018 की 73 सीटों के मुकाबले 59 सीटें ज्यादा हैं। वहीं सत्तारूढ़ कांग्रेस को 64 सीटें मिलने का अनुमान है, जो उसकी पिछली सीट से 36 सीटें कम है। इस सर्वे में बीजेपी को 127-137 सीटें मिलने का अनुमान है, वहीं कांग्रेस को 59-69 सीटें मिलने का अनुमान है। बीजेपी का वोट शेयर 7.9 फीसदी बढ़कर 46.7 फीसदी है। हालांकि कांग्रेस को भी वोट शेयर में बढ़त मिलती दिख रही है। कांग्रेस का वोट शेयर 42 फीसदी है, जो पिछले चुनाव से 2.7 फीसदी अधिक है। बावजूद इसके बीजेपी के मुकाबले कांग्रेस को कम सीटें मिलती दिख रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here