अतीक की पत्नी शाइस्ता कर सकती है आत्मसमर्पण

0
1
surrender

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड (Umesh Pal murder case) के बाद से फरार माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) की पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और शूटर गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) जल्द आत्मसमर्पण कर सकते हैं। उत्तर प्रदेश पुलिस शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) और गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की तलाश में काफी जोरो से जुटी हुई है।

माफिया अतीक के बेटे असद अहमद और शूटर गुलाम को 13 अप्रैल को उत्तर प्रदेश एसटीएफ ने झांसी में मुठभेड़ में मार गिराया था। इसके बाद 15 अप्रैल को प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के बाहर माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ अहमद को तीन हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर दी।

बेटे असद के एनकाउंटर में मारे जाने के बाद भी शाइस्ता परवीन सामने नहीं आई। इसके बाद अतीक और अशरफ की हत्या के बाद से वो फरार है। वही, अब जानकारी मिल रही है कि अतीक अहमद का करीबी गुड्डू मुस्लिम शाइस्ता परवीन को बचाने में जुटा है।

अभी तक दोनों पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। ऐसी जानकारी मिल रही है कि शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम दिल्ली या गुजरात में सरेंडर कर सकते हैं। वहीं, सरेंडर की चर्चाओं के बीच यूपी एसटीएफ की टीम भी अलर्ट हो गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, गुड्डू मुस्लिम और शाइस्ता परवीन साथ में हैं। अब दोनों के आत्मसमर्पण करने की चर्चा है। हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here