Pakistan के पंजाब प्रांत में स्थित मियांवली में सेना के एयरबेस पर हमला

कुछ आतंकी अल-सुबह ही सीढ़ी लगाकर और तार काटकर एयरबेस की दीवार फांद गए। इस घटना से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई हैं।

0

Pakistan के पंजाब प्रांत में स्थित मियांवली में सेना के एयरबेस पर शनिवार सुबह हमला हो गया। रिपोर्ट्स के अनुसार, कुछ आतंकी अल-सुबह ही सीढ़ी लगाकर और तार काटकर एयरबेस की दीवार फांद गए। इस घटना से जुड़ी जो तस्वीरें सामने आई हैं, उनमें एयरबेस में भीषण गोलीबारी और बमबारी के बाद आग लगी देखी जा सकती है। हालांकि, इन वीडियोज की अभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के अनुसार, एयरबेस पर छह आतंकियों ने हमला किया था। इनमें से तीन को पाकिस्तानी सेना ने मार गिराया। हालांकि, तीन आतंकी अभी भी बेस पर ही छिपे हैं। इस हमले में एयरक्राफ्ट के फ्यूलिंग टैंक ध्वस्त हो गए।

बताया गया है कि हमले में तहरीक-ए-जिहाद पाकिस्तान (टीजेपी) संगठन के कई आत्मघाती हमलावर शामिल हैं। इस संगठन के प्रवक्ता मुल्ला मोहम्मद कासिम ने हमले को लेकर चेतावनी भी जारी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here