बांदा में नशे का व्यापार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से गांजे के परिवहन में प्रयुक्त की जाने वाली दो कार भी बरामद की गयी है।

0

Banda News: यूपी के बांदा में नशे का व्यापार करने वाले तीन लोगों को पुलिस ने 80किलो 400 ग्राम अवैध सूखे गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों के पास से गांजे के परिवहन में प्रयुक्त की जाने वाली दो कार भी बरामद की गयी है।

गिरफ्तार अभियुक्त उड़ीसा से अवैध गांजा लाकर बांदा चित्रकूट महोबा हमीरपुर आदि जनपदों में सप्लाई करते थे। गिरफ्तार अभियुक्त में से एक छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जनपद का और दो चित्रकूट जनपद के रहने वाले है।

गिरोह के सरगना ननकू यादव पहले से एनडीपीएस एक्ट के तहत चित्रकूट जनपद के मानिकपुर थाने में केस दर्ज है। पुलिस ने नशा कारोबारी को कमासिन थाना अंतर्गत इटर्रा गांव के पास से गिरफ्तार किया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here