Ghaziabad: अगरबत्ती बनाने वाली फैक्टरी में लगी आग

आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

0
Ghaziabad

गाजियाबाद के लोनी बॉर्डर थाना क्षेत्र के सेवा धाम पुलिस चौकी क्षेत्र की कृष्णा विहार कॉलोनी में अगरबत्ती बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। धुआं उठता देख पूरे इलाके में दहड़कंप मच गया। आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पहुंचे दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक, सूचना मिलते ही तुरंत दो फायर टेंडर मय फायर सर्विस यूनिट लोनी फायर स्टेशन से रवाना हुए और एक फायर टेंडर साहिबाबाद फायर स्टेशन से भी घटनास्थल के लिए रवाना करने की मांग की गई। तीनों फायर टेंडर के साथ फायर सर्विस यूनिटस मौके पर पहुंचे। जहां देखा कि लगभग 100 वर्ग मीटर में बने दो मंजिला भवन के भू एवं प्रथम दोनों तलों पर आग लगी हुई है।

मार्ग खराब होने के कारण फायर टेंडर घटनास्थल से 100 मीटर दूरी पर खड़ा करके वहीं से होज लाईन बिछाकर पम्पिंग कार्य शुरू करके आग को बुझाना शुरू किया गया। इस अग्निकांड में किसी भी व्यक्ति आदि को कोई हानि नहीं पहुंची है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here