Delhi: बढ़ते प्रदूषण पर केजरीवाल सरकार का फैसला

कई लोगों ने आंखों में जलन तक की शिकायत की।

0
delhi

देश की राजधानी दिल्ली में हवा की गति में गिरावट के कारण में वायु प्रदूषण बढ़ गया है। दिल्ली सरकार ने आदेश दिया है कि स्कूलों को दो दिनों के लिए बंद रखा जाए। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर जानकारी दी।

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर पोस्ट साझा कर बताया कि दिल्ली में प्रदूषण का स्तर बढ़ गया है। जिसे देखते हुए दिल्ली में सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूल अगले दो दिनों तक बंद रहेंगे।

गुरुवार को एक बार फिर एनसीआर में दिल्ली की हवा गंभीर श्रेणी में दर्ज की गई। गुरुवार सुबह दिल्ली में समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 346 दर्ज किया गया, जो ‘बहुत खराब’ श्रेणी में है। वहीं, नोएडा में दोपहर 12 बजे समग्र वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 695 पर जा पहुंचा। कई लोगों ने आंखों में जलन तक की शिकायत की।

दिल्ली में गुरुवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 346 दर्ज किया गया। यह इस सीजन का सर्वाधिक एक्यूआई है और यह लगातार छठा दिन रहा जब वायु गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में बनी रही। जैसे-जैसे हवा गंभीर श्रेणी की ओर रुख कर रही है वैसे-वैसे ग्रैप का तीसरा चरण लागू होने की आशंका बढ़ रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here