अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली Urfi Javed को पुलिस ने किया अरेस्ट

0
Urfi Javed

अपने अतरंगी फैशन सेंस को लेकर चर्चा में रहने वाली उर्फी जावेद (Urfi Javed) लगातार विवादों में बनी रहती हैं। जिसकी सबसे बड़ी वजह हैं उनके कपड़े और दूसरा उनका बेबाक अंदाज। अब उर्फी का एक वीडियो सुर्खियों में है, जिसे लेकर सवाल उठ रहे हैं कि क्या उर्फी को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और अगर गिरफ्तार किया है तो किस जुर्म में, वीडियो में उर्फी जावेद एक रेस्टोरेंट के बाहर आती नजर आ रही हैं। इसी बीच दो मुंबई पुलिस की दो महिला पुलिसकर्मी आती हैं और उर्फी से अपने साथ चलने को कहती हैं। इस पर उर्फी जावेद वजह पूछने लगती हैं और रेस्टोरेंट के बाहर ही महिला पुलिस से बहस करने लगती हैं।

उर्फी जावेद का ये वीडियो पैपराजी विरल भयानी ने साझा किया है। साझा किए गए एक वीडियो में, उर्फी को सुबह कॉफी रन पर देखा जा सकता है, तभी कथित पुलिस अधिकारियों के एक समूह ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर को हिरासत में ले लिया। वीडियो में एक महिला पुलिस अधिकारी उर्फी को अपने साथ पुलिस स्टेशन चलने के लिए कहती नजर आ रही है। जब उर्फी ने उनसे हिरासत में लिए जाने का कारण पूछा, तो अधिकारी ने जवाब में पूछा, ‘इतने छोटे-छोटे कपड़े पहन कर कौन घूमता है?’

वीडियो में उर्फी जावेद को रेड बैकलेस टॉप और जींस पहने देखा जा सकता है। जब एक्ट्रेस फिर से पुलिसकर्मियों से उन्हें हिरासत में लिए जाने की वजह पूछती हैं तो पुलिसकर्मी बिना जवाब दिए उनसे गाड़ी में बैठने के लिए कहती हैं। दोनों महिला पुलिसकर्मी उर्फी जावेद को पकड़ती हैं और अपने साथ ले जाती हैं। हालांकि, अभी तक अभिनेत्री उर्फी जावेद की गिरफ्तारी की वजह का पता नहीं चल पाया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here