छत्तीसगढ़: ED की बड़ी कार्यवाही, ड्राइवर के घर से मिले 5 करोड़ रुपये

ED को आशंका है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा ऐप का है जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था।

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई से एक बड़ी खबर सामने आयी है। दरअसल, भिलाई के एक ड्राइवर के घर से पांच करोड़ रुपये कैश मिला है। प्रवर्तन निदेशालय की कार्रवाई में ड्राइवर के घर से इतनी भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। ये पैसा इतना अधिक था कि ईडी को रकम काउंट करने में पुरे छह घंटे लग गए। रकम गिनने के लिए एजेंसी को SBI से मशीन तक मंगानी पड़ी। ED को शक है कि ये पैसा महादेव एप का हो सकता है।

जानकारी मिली है कि हाउसिंग बोर्ड औद्योगिक क्षेत्र में कल शाम ED की टीम ने एक ड्राइवर के घर पर दबिश दी लेकिन छापे के दौरान जब घर बंद मिला तो गवाहों के समक्ष पंचनामा बनाकर घर का ताला तोड़ा। जहाँ ईडी की टीम जब घर के अंदर तलाशी के लिए गयी तो करोड़ों रुपए की रकम खंडहर नुमा मकान में दीवान पलंग और वॉशरूम के कमोड में मिली।

ED की टीम को जब इतनी भारी मात्रा में कैश मिला तो पैसे गिनने के लिए भारतीय स्टेट बैंक हाउसिंग बोर्ड से मशीन बुलाई। वहीं की एक युवती सिमरन को गवाह के तौर पर टीम ने अपने साथ रखा हुआ था। जिस मकान में छापा मारा गया था वह वाहन चालक असीम दास उर्फ बप्पा का बताया जाता है। असीम दास पूर्व में एक कांग्रेसी पार्षद का ड्राइवर रह चुका है। फिलहाल यह रकम महादेव एप की बताई जा रही है। मकान से मिले 2000 और 500 के नोट शामिल हैं।

जानकारी के अनुसार रकम 5 करोड़ से भी अधिक हो सकती है। फिलहाल इस संबंध में कोई भी कुछ बताने को तैयार नहीं है। वही स्थानीय पुलिस को भी इस संबंध में कुछ भी स्पष्ट जानकारी नहीं है। बताया जा रहा है कि बप्पा दास पेशे से ड्राइवर है और ऑनलाइन सट्टा ऐप की आईडी संचालित करता है। ऐसे में उसके पास से इतनी बड़ी रकम का मिलना हैरान करने वाला है। ED को आशंका है कि ये पैसा ऑनलाइन सट्टा ऐप का है जिसे चुनाव में खर्च करने के लिए रखा गया था। इस छापेमारी के बाद ईडी ने ड्राइवर के घर को सील कर दिया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here