Mahadev Betting App: मुंबई के इस बड़े प्रोडक्शन हाउस पर ED का छापा

महादेव ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में छापेमारी की है।

0

इन दिनों ED काफी सक्रीय हो गयी है, जहाँ आये दिन प्रवर्तन निदेशालय राजनीतिक गलियों से लेकर सिनेमा जगत तक धड़ाधड़ छापे मार रही है। अब इसी बीच बॉलीवुड इंडस्ट्री के एक बड़े प्रोडक्शन हॉउस में छापा मारी है। जहां हालही में बॉलीवुड के चर्चित स्टार्स रणबीर कपूर, हुमा कुरैशी, श्रद्धा कपूर से लेकर कॉमेडियन कपिल शर्मा का नाम ED की लिस्ट में आया है। अब इसके बाद अब जांच एजेंसी ने महादेव ऑनलाइन लॉटरी जांच मामले में मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में छापेमारी की है। प्रोडक्शन हाउस में रेड पड़ने के बाद से फिल्ममेकर्स के पसीने छूटने लगे है।

बॉलीवुड स्टार्स के बाद अब मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस में छापा पड़ा है। रिपोर्टर के मुताबिक, मुंबई के में पांच अलग-अलग जगहों पर जांच एजेंसी की रेड जारी है। मुंबई के सबसे बड़े प्रोडक्शन हाउस ‘कुरैशी प्रोडक्शंस’ भी इस मामले की चपेट में आ गया है। ईडी ने मुंबई में ये रेड की थी।

सुत्रों के अनुसार मुम्बईन अंधेरी वेस्ट में स्थित दुर्गा इंटरप्राइजेज की बिल्डिंग के तीसरे फ्लोर पर कुरैशी प्रोडक्शन हाउस का ऑफिस है। कुरैशी प्रोडक्शंस वसीम और तबस्सुम कुरेशी का मुंबई के सबसे पॉपुलर प्रोडक्शंस हाउस में से एक है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार शाम को ED की टीम यहां पहुची थी और करीब 8 घंटें यहां छानबीन की गई थी। इसके बाद ईडी को कई सारे ऐसे लीक मिले जैसे ने उलझी हुई पहेली को सुलझा दिया।

रिपोर्टर के अनुसार वसीम कुरेशी के प्रोडक्शन हाउस को दुबई से महादेव बेटिंग ऐप की तरफ से बड़ी रकम भेजी गई थी, जिसकी जांच करने ED की टीम पहुची थी। यह रकम एक बड़े बजट की रिजनल भाषा में बनाई जाने वाली फिल्म के लिए वसीम कुरेशी को भेजी गई थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here