हरदोई में दबंगों ने बुजुर्ग को सरेआम पीटा

वीडियो हुआ सोशल मीडिया पर वायरल

0

हरदोई जनपद (Hardoi) में अपराधियों को पुलिस का बिल्कुल भय नहीं दिखाई दे रहा है। कभी भी किसी भी वक्त अपराधियों के द्वारा घटना को अंजाम देने का कार्य किया जा रहा है। ऐसा ही मामला हरदोई जनपद की कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत का सामने आया हुआ है, जहां पर एक बुजुर्ग को बिना वजह दबंगों ने सरेआम जूते से पीट दिया। जिसके बाद पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वायरल वीडियो होने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कासिमपुर कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत किया हुआ है।

हरदोई जनपद (Hardoi) की कासिमपुर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत दबंग के द्वारा एक बुजुर्ग को जमकर सरेआम पीट दिया। जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।वायरल वीडियो होने के बाद हरदोई जनपद की कासिमपुर कोतवाली में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया। बताया जा रहा है कि मामूली बात को लेकर गुस्साए दबंगों ने बुजुर्ग को पीटना शुरू कर दिया। विकास जायसवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत करके आवश्यक विधि कठोरता कार्रवाई की जाएगी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here