Israel-Hamas War को लेकर फ्रांस का बड़ा रिएक्शन सामने आया है। फ्रांस (French) के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने हमास संगठन पर सबसे बड़ा हमला बोला है। इमैनुएल मैक्रों (Emmanuel Macron) ने कहा कि हमास एक आतंकवादी संगठन है। यह संगठन इज़राइल का विनाश और मौत चाहता है। यह आतंकी संगठन गाजा के लोगों को आपराधिक और निंदनीय तरीके से बेनकाब करता है।
वही फ़्रांस के अलावा अमेरिका और ब्रिटेन देश ने भी इजरायल का समर्थन खुलकर किया, बल्कि उसके लिए अपनी सेना और हथियार भी भेज दिया है। जहाँ आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक, बीते 7 अक्टूबर को इजरायल पर हुए हमास के आतंकी हमले के बाद इजरायली सेना की जवाबी कार्रवाई जारी है। इजरायल की सेना गाजा पट्टी इलाके में हमास के ठिकानों पर लगातार बमबारी कर रही है। गाजा पट्टी में बड़े पैमाने पर तबाही हुई है।
इजरायल और गाजा में अब तक 4000 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 10 हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।














