जानें Blood Group के हिसाब से आपको कैसा आहार लेना चाहिए

ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाना खाते हैं तो आपका शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक व एक्टिव बने रहता हैं। साथ ही कई बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है।

0

इस मॉर्डन जमाने में और खराब जीवनशैली में खुद को फिट रखना अपने आप में एक बहुत बड़ा चैलेंज है। आजकल जिस तरीके से कम उम्र के लड़के-लड़कियां हार्ट अटैक या स्ट्रोक का शिकार हो रहे हैं, वह काफी ज्यादा डरावनी है। ऐसे में सबसे ज्यादा जरूरी है कि आप ऐसी डाइट लें जो पोषक तत्वों से भरपूर हो ताकि आप गंभीर बीमारियों से बचे रहें।

जहाँ अधिकतर लोग खुद को फिट और हेल्दी रखने के लिए कई तरह के डाइट प्लान को फॉलो करते हैं, लेकिन क्या आपको पता है ब्लड ग्रुप के हिसाब से डाइट फॉलो करने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बचे रहेंगे। जी हां! कई रिसर्च के अनुसार यदि आप ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाना खाते हैं तो आपका शरीर पूरे दिन एनर्जेटिक व एक्टिव बने रहता हैं। साथ ही कई बीमारियों से आपको छुटकारा मिल सकता है। ब्लड ग्रुप के हिसाब से खाना खाने से शरीर को काफी ज्यादा फायदा पहुंचता है। तो आईये जानते किस ब्लड ग्रुप वाले व्यक्ति को क्या डाइट फॉलो करना चाहिए?

A ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों की डाईट

A ब्लड ग्रुप वालों की इम्युनिटी काफी ज्यादा सेंसिटीव होती है। इसलिए उन्हें कार्ब्स वाले फूड को सोच-समझकर खाना चाहिए। साथ ही कम फैट खाना चाहिए। ए ब्लड ग्रुप वाले लोगों को चावल, कद्दू, मूंगफली, सोया फूड, किशमिश, अदरक और राई खाना चाहिए।

B ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों की डाईट

B ब्लड ग्रुप वालों के एक बैलेंस डाइट का पालन करना चाहिए। इस ब्लड ग्रुप में सब्जियां, फिश, कार्ब्स, दूध और दही लेना चाहिए। साथ ही साथ डाइट में प्रोटीन खूब खाना चाहिए। हालांकि इन ब्लड ग्रुप वाले लोगों को जंक फूड, मूंगफली, मसूर कम खाना चाहिए।

AB ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों की डाईट

AB ब्लज ग्रुप वाले लोगों को हेल्दी और फिट रहना है तो मांस-मछली, सब्जियां, दूध से बने प्रोडक्ट्स खाने चाहिए। साथ ही साथ हेल्दी रहने के लिए प्रोटीन से भरपूर खाना खाने चाहिए। AB ब्लड ग्रुप वालों को रेड मीट, मक्का, और हैवी फूड्स खाने से बचना चाहिए।

O ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों की डाईट

O ब्लड ग्रुप वाले व्यक्तियों को एलर्जी, बुखार और एग्जिमा जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। इस ब्लड ग्रुप वाले लोगों को डाइट में ज्यादा से ज्यादा प्रोटीन फूड्स, अनाज और बीन्स खाना चाहिए।

नोट: यह लेख सिर्फ एक सामान्य जानकारी के लिए है। किसी भी नियम या सुझाव पर अमल करने से पूर्व डॉक्टर या किसी एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here