नोएडा: सिलेंडर फटने से पांच घायल

0

उत्तर प्रदेश: नोएडा (Noida) के सलार में आज एक बडा हादसा हो गया। दरअसल समोसे बनाते समय एक दुकान पर सिलेडर फट गया, जिसके बाद वहां अफरा तफरी का माहौल हो गया और चीख पुकार मच गई। वहां पर मौजूद लोगों ने दुकानदार की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन इसी बीच दुकान झुलस गयी।

आपको बता दें कि पांच लोग आग की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गये। यह घटना नोएडा (Noida) के सेक्टर 39 क्षेत्र की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार सैक्टर 101 स्थित सलारपुर गांव में रणधीर किराये के मकान में रहता है। रणधीर समोसे बनाने का काम करता है। आज जब दोपहर 12 बजे वह समोसे बना रह था तभी अचानक सिलेंडर फट गया। सिलेंडर के फटने से दुकान में आग लग गयी और पाँच लोग झुलस गये। फिलाहाल सभी का इलाज चल रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here