लखनऊ के इंदिरा नहर में बक्से में मिला महिला का शव

0
Uttar Pradesh

लखनऊ में गोसाईंगंज के भटवारा गांव के पास इंदिरा नहर में शुक्रवार को बंद बक्से में एक महिला का शव मिलने से हड़कंप मच गया। महिला की उम्र करीब 40 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि शव की पहचान नहीं हो सकी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने आशंका व्यक्त की है कि महिला की हत्या कर शव को बक्से में बंद कर नहर में फेंक दिया जायेगा।

प्रभारी निरीक्षक गोसाईंगंज दिनेश चंद्र मिश्रा के मुताबिक़ शुक्रवार भटवारा निवासी रामरतन साथियों के साथ इंदिरा नगर मे मछली पकड़ने गए थे। इन लोगों ने नहर में जाल डाला। तभी जाल में एक बक्सा फंस गया। फिर उसे बाहर निकाला। बक्सा खोलने पर महिला का शव देखकर उन लोगों के होश उड़ गए। बक्से के अंदर खून लगा था। राम रतन ने फ़ोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी।

प्रभारी निरीक्षक दिनेश चन्द्र ने बताया कि शव देखने मे क़रीब सात दिन पुराना लग रहा है। शव पूरी तरह सड़ चुका है। काफी मशक़्क़त के बाद भी उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने बताया कि ज़िले के अन्य थानों से दर्ज गुमशुदगी और ग़ायब हुई महिलाओं का ब्योरा मांगा गया है। उधर, ग्रामीणों ने महिला की हत्या कर शव नहर में फेंके जाने की आशंका जताई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here