Uttar Pradesh: काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 2 की मौत

0
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में रविवार देर रात लोहे की सरिया से भरी एक ट्रैक्टर-ट्रॉली काली नदी पुल के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इसमे सवार दो लोगों की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

रविवार को रात करीब 11 बजे कासगंज शहर से ट्रैक्टर-ट्रॉली द्वारा लोहे की सरिया लेकर जाने के दौरान कासगंज- एटा मार्ग काली नदी पुल के पास ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में सत्यवीर एवं कुलदीप निवासी वहता थाना पिलुआ जनपद एटा घायल हो गए। सूचना पर पुलिस द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों को जिला अस्पताल कासगंज भिजवाया, यहां चिकित्सकों द्वारा दोनों को मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस द्वारा शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं हादसे की सूचना मिलते ही परिवार वाले मौके पर आ गए। मौत की खबर मिलते ही परिवार के लोगों में कोहराम मच गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here