रामपुर: सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने बरसाए कांवड़ियों पर फूल

0
MP Ghanshyam Singh Lodhi

रामपुर: सावन माह में शिव भक्तों की आस्था बढ़ती जा रही है। बड़ी संख्या में भक्त कावड़ लेकर शिव मंदिरों में पहुंच रहे हैं। शासन और प्रशासन की ओर से कावड़ियों के लिये बहतर व्यवस्था की गई है। इन्हीं सबके बीच रामपुर (Rampur) के सांसद घनश्याम सिंह लोधी (MP Ghanshyam Singh Lodhi) ने क्रेन पर खड़े होने के बाद हाईवे पर गुजर रहे शिव भक्तों पर पुष्प वर्षा की है।

रामपुर (Rampur) से भाजपा सांसद घनश्याम सिंह लोधी (MP Ghanshyam Singh Lodhi) अपने तयशुदा कार्यक्रम के तहत बरेली हाईवे स्थित रेलवे स्टेशन पर पहुंचे। जहां पर उन्होंने मार्ग से गुजरने वाले शिव भक्तों पर क्रेन में चढ़कर पुष्प वर्षा की है। इस कार्यक्रम के दौरान सांसद घनश्याम सिंह लोधी ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी कांवड़ियों को शुभकामनाएं दी हैं और देश और जनपद की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना भी की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here