डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर जमकर निशाना साधा

0
Deputy CM Brajesh Pathak

Uttar Pradesh: खबर उत्तर प्रदेश के बलिया जिले से है। जहाँ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने मीडिया के सवाल का जवाब देते हुए सपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी डिरेल्ड है। वो अपनी नीतियों से भटकी हुई है। ब्रजेश पाठक ने कहा कि ये असली समाजवादी नही हैं। ये गुंडे अपराधियो की पुष्पित, पल्लवित करने वाले लोग हैं। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि यूपी की जनता ने इन्हें हाशिये पर डाल दिया है। जब जब ये सत्ता में रहे गुंडई, अराजकता, दंगों को बढ़ावा दिया। यूपी के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बलिदान दिवस कार्यक्रम में शिरकत करने बलिया पहुंचे थे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक (Deputy CM Brajesh Pathak) ने बलिया जिला जेल में स्थापित स्वतंत्रता सेनानी राजकुमार बाघ की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। जिसके बाद डिप्टी सीएम ने पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित किया। इस दौरान उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों और शहीदों के आश्रितों को स्कूटी वितरण की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here