Hamirpur: गड्ढे में गिरकर बच्चे की मौत, सीएचसी आ रहे ग्रामीणों के साथ भी हादसा

0
Uttar Pradesh

हमीरपुर जिले में एक मासूम की गड्ढे में गिरने से मौत हो गई। बगैर किसी इंतजाम के कूड़ेदान के लिए छह फुट गहरा गड्ढा बना दिया गया। इसमें बारिश का पानी भर गया था, जिसमें चार वर्षीय मासूम खेलते समय गिर गया। मासूम को पानी से बाहर निकालकर अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई।

वहीं, बच्चे की हालत देखने सीएचसी आ रहे ग्रामीणों की बाइक टूंका गांव के पास सड़क किनारे फिसल गई। इससे दो लोग घायल हो गए। एक की हालत नाजुक होने पर उरई रेफर कर दिया।

वहीं, इकलौते पुत्र की मौत पर परिजनों में कोहराम मच गया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायत के बाद भी प्रधान और सचिव ने नहीं सुनी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here