किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जंडियाला गुरु टोल प्लाजा किया जाम

0
Jandiala Guru Toll Plaza

जंडियाला गुरु टोल प्लाजा (Jandiala Guru Toll Plaza) को किसान मजदूर संघर्ष कमेटी ने जाम कर दिया। आपको बता दे कि चंडीगढ़ (Chandigarh) जा रहे किसान मजदूर संघर्ष कमेटी के नेताओं को गिरफ्तार कर लिया गया। विरोध स्वरूप उनकी रिहाई के लिए टोल प्लाजा जाम किया गया। किसान पुलिस प्रशासन से विभिन्न मांगों को लेकर चंडीगढ़ जा रहे थे। किसानों की गिरफ्तारी के विरोध में टोल प्लाजा (Jandiala Guru Toll Plaza) बंद कर दिया गया। किसानों की मुख्य मांगें हैं कि बाढ़ पीड़ितों को मुआवजा दिया जाए और फसलों और एमएसपी की मांग भी पूरी की जाए और जिनके घर बाढ़ में क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्हें भी मुआवजा दिया जाए। मामले में उन्हें गिरफ्तार किया जाए और दिल्ली में संग्रास के दौरान किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। अगर पंजाब सरकार ने इन मांगों पर ध्यान नहीं दिया और हमारे गिरफ्तार किसानों को रिहा नहीं किया तो यह आंदोलन बंद नहीं किया जाएगा। हाईवे सड़कें भी जाम की जाएंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here