Mahi Vij की बेटी अस्पताल में भर्ती, इस बीमारी से है पीड़ित

माही विज ने तारा की तबीयत के बारे में बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया है कि किस तरह से उनकी बेटी तारा इतनी बीमार हो गई।

0

टेलीविजन एक्टर जय भानुशाली(Jay Bhanushali) और माही विज (Mahi Vij) की बेटी अस्पताल में भर्ती हो गई है। इस बात की जानकारी खुद माही विज (Mahi Vij) ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। साथ ही ये भी बताया है कि उनकी 4 साल की बेटी एक गंभीर बीमारी का शिकार हो गई है। माही विज ने तारा की तबीयत के बारे में बात करते हुए अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर ये बताया है कि किस तरह से उनकी बेटी तारा इतनी बीमार हो गई और उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

माही विज ने अपने पोस्ट में बताया कि ‘बुखार पेरेंट्स को परेशान कर देता है।गुरुवार की रात जब तारा का बुखार हुआ तो हम लोगों के लिए बुरे सपने जैसा था। वैसे तो अक्सर फीवर आना आम बात होती है लेकिन इस बार ये काफी ज्यादा गंभीर था। दवाएं खाने के बाद भी 104 से फीवर कम ही नहीं हो रहा था। सिर पर ठंडे पानी की पट्टियां भी रखी लेकिन टेम्परेचर कम नहीं हुआ।’

इसके आगे माही विज ने लिखा, ‘मैंने देर रात 1 बजे डॉक्टर को फोन किया तो उन्होंने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है बच्चे इन दिनों वायरल की चपेट में आ रहे हैं, लेकिन चिंता फिर भी हो रही थी और रातभर नींद नहीं आई।’

माही विज ने आगे बताया कि फिर अगले दिन वो तारा को अस्पताल लेकर गई जहां कुछ टेस्ट हुए तो पता चला कि तारा इन्फ्यूएंजा ए फ्लू से संक्रमित है। ये रेस्पिरेट्री सिस्टम का सबसे वायरल इन्फेक्शन है। इसमें तेज बुखार, बदन में दर्द, खांसी और अन्य लक्षण होते हैं। वैसे तो ज्यादातर बच्चे फ्लू से अंदर तक ठीक हो जाते हैं। लेकिन कुछ बच्चों की कंडीशन काफी ज्यादा खराब हो जाती है इसलिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।

उन्होंने कहा, ऐसे में तारा की तबीयत भी ज्यादा खराब हो गई थी इसलिए उसे भी अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा । हालांकि पोस्ट के आखिर में माही ने ये भी बताया है कि तारा की कंडीशन अब पहले से ठीक है। बता दें कि माही विज की बेटी तारा की उम्र 4 साल है। लेकिन वह सोशल मीडिया पर सबका अपनी क्यूटनेस से ध्यान खींचती रहती है। जहाँ उनकी रील्स देख फैंस जमकर प्यार बरसाते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here