UP: झूला झूलते समय गले में रस्सी कसने से 8 साल के बच्चे की मौत

दो बहनों के बाद, वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था।

0
Uttar Pradesh

मैनपुरी के घिरोर के चपरी गांव में सोमवार की शाम घर के बाहर झूला झूलते समय गले में रस्सी का फंदा फंसने से आठ वर्षीय बालक की मौत हो गई। दो बहनों के बाद, वह अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। थाना क्षेत्र के गांव चापरी निवासी सतेंद्र यादव प्राइवेट नौकरी करते हैं। सोमवार की रात उनका आठ वर्षीय पुत्र हर्ष यादव घर के बाहर नीम के पेड़ पर लगे झूले पर झूल रहा था। आसपास कोई नहीं था।

इस बीच अचानक झूला एक ओर झुक गया और हर्ष के गले में रस्सी का फंदा कस गया। परिजन को जानकारी हुई तो चीख पुकार मच गई। आनन फानन में परिजन बच्चे को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज सैफई ले गए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

आधा घंटे बाद हुई जानकारी

गांव चापरी निवासी हर्ष यादव के घर के बाहर सावन में झूला लगा था। वह रोजाना उस पर झूलता था। बच्चा घर के पास ही खेल रहा है इसे लेकर परिजन बेफिक्र थे। लेकिन सोमवार को हर्ष घर के बाहर झूलते समय हादसे का शिकार हो गया। गले में कसा फंदा निकलने के बाद वह काफी देर तक नीचे जमीन पर पड़ा रहा। करीब आधे घंटे के बाद परिजन को इसकी जानकारी हो सकी। शायद तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here