Chandrayaan-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर 23 अगस्त को करेगा लैडिंग

Chandrayaan-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास प्रज्ञान रोवर के साथ विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करके इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है।

0

देश बुधवार को सबसे दहशत वाले बीस मिनटों में से एक से गुजरेगा, जब विक्रम लैंडर शाम को चंद्रमा की सतह पर सॉफ्ट लैंडिंग का प्रयास करेगा। भारत का Chandrayaan-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव के पास प्रज्ञान रोवर के साथ विक्रम लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग कराने का प्रयास करके इतिहास रचने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसकी यात्रा के अंतिम बीस मिनट के रोमांचक क्षणों को टेरर के बीस मिनट के रूप में बताया जा रहा है, जो किसी टी-20 मैच के कड़े अंत की तरह हो सकता है।

Chandrayaan-3 जिस पर पूरी दुनिया की निगाहे है। चांद की सतह पर लैंडिंग का दूसरा विकल्प भी तैयार रखा गया है। ISRO के अनुसार, अगर सब कुछ ठीक रहा तो 23 अगस्त को ही लैंडिंग होगी। ऐसा न होने पर 27 अगस्त को लैंडिंग का दूसरा विकल्प तैयार रहेगा। वैज्ञानिक लैंडर और चंद्रमा के हालात पर ग़ौर करने के बाद तारीख़ बढ़ाने का फ़ैसला लेंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here