Bihar: महावीरी झंडा यात्रा के दौरान उपद्रवियों द्वारा पत्थरों की बरसात

नागपंचमी (Nagpanchami) पर ये यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही थी तभी पिपरा गांव में कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी।

0

बिहार (Bihar) के मोतिहारी (Motihari) में नूंह जैसी साजिश को अंजाम देने की प्रयास हुई है और एक बार फिर शोभायात्रा पर हमला किया गया है। ये पूरा मामला मोतिहारी (Motihari) के पिपरा गांव का है। जहां नागपंचमी पर महावीरी झंडा यात्रा को लक्ष्य बनाया गया। कुछ उपद्रवियों ने अचानक महावीरी झंडा यात्रा पर पथराव शुरू कर दिया और देखते ही देखते पूरा क्षेत्र जंग के मैदान में तब्दील हो गया। इस दौरान दो गुटों के बीच जमकर बवाल हुआ जिसमें एक दर्जन से ज्यादा लोग जख्मी हो गए।

नागपंचमी (Nagpanchami) पर ये यात्रा गाजे बाजे के साथ निकाली जा रही थी तभी पिपरा गांव में कुछ उपद्रवियों ने पत्थरबाजी शुरू कर दी। घरों की छतों से पथराव की वीडियो सामने आई हैं। पूरी साजिश के तहत ये हमला किया गया। जब शोभायात्रा मोहल्ले से गुजर रही थी तो अचानक पत्थरों की बारिश होने लगी। इस यात्रा में पुलिस की टीम भी मौजूद थी और हमले में एक पुलिसकर्मी को भी चोट लगी है। पुलिस ने तुरंत एक्शन लेते हुए मामले पर काबू पा लिया और अब आरोपियों की तलाश में दबिश की जा रही है।

बता दें कि पूर्वी चंपारण जिले में 3 जगहों पर दंगे की साजिश की गई है। वहीं बिहार के बगहा में भी हिंसा और बवाल की घटना को अंजाम दिया गया है। पूरी साजिश के तहत ये हमला किया गया है। बिहार के बगहा और मोतिहारी में तीन जगहों पर दो पक्षों में टकराव हुआ। बगहा में जुलूस पर पथराव के बाद दोनों पक्ष भिड़ गए। इसके बाद खूब तोड़फोड़ और आगजनी हुई। उधर, महावीरी यात्रा के दौरान मोतिहारी में तीन जगहों पर झड़प हुई। मोतिहारी के मेहसी, कल्याणपुर और थरपा में यात्रा पर पथराव के बाद दो पक्षों में झड़प हो गई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here