Moradabad: सोनकपुर पुल के नीचे मिला युवक का शव

सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है।

0
Uttar Pradesh

मुरादाबाद के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में फकीपुरा पुलिस थाने के पास सोनकपुर पुल के नीचे सोमवार सुबह फिर एक युवक का शव पड़ा मिला। युवक के सिर में चोटों के निशान हैं। हालांकि, पोस्टमार्टम में मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने पर विसरा सुरक्षित रख दिया गया है।

सोमवार सुबह सोनकपुर पुल के नीचे लोगों को एक युवक का शव नजर आया। सूचना पर एसपी सिटी अखिलेश भदौरिया और सीओ सिविल लाइंस अर्पित कपूर मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम बुलाई गई। जांच में पता चला कि पुल की रेलिंग पर किसी के हाथ के निशान थे।

पुल के नीचे पत्थरों पर खून के धब्बे थे। माना जा रहा है कि युवक पुल से नीचे गिरा है। पुलिस ने मौके पर फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी भी कराई। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि शव चार से पांच दिन पुराना लग रहा है। मृतक की उम्र करीब 30 साल रही होगी।

उसके हाथ पर ओम और अरविंद लिखा है। इसके अलावा उसके सीने पर दिल बना हुआ है। शव के विसरा को जांच के लिए विधि विज्ञान प्रयोगशाला भेजा जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here