उमस भरी गर्मी से राहत, दिल्ली-एनसीआर सहित कई इलाको में बारिश शुरू

मौसम विभाग ने आज यानि 22 और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है।

0

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) के कई इलाकों में मंगलवार दोपहर को बारिश शुरू हो गई है। पिछले कई दिनों से उमस भरी गर्मी से लोगों का जीना बेहाल हुआ था। बारिश से उमस भरी गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी। मौसम विभाग ने आज यानि 22 और 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान अधिकतम तापमान 33-36 डिग्री के बीच रहेगा। वहीं कल तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ।

अगस्त में मई-जून जैसी गर्मी खूब पसीने छुड़ा रही है। इसका असर यह रहा है कि तीन साल बाद सोमवार को अगस्त माह का सबसे गर्म दिन दर्ज हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक 38.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। दिल्ली के कुछ इलाकों में तो तापमान 39 डिग्री के पार ही पहुंच गया।

2009 से अब तक के अगस्त के तापमान पर नजर डालें तो 2014 में 39.4 और 2011 में 38.2 डिग्री रहा था। जबकि बाकी सालों में तापमान 37-38 डिग्री के बीच ही रहा है। मौसम विभाग के अनुसार अभी इस गर्मी और उमस से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। 22 व 23 अगस्त को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here