बाँदा: चाकू से हमला कर की युवक की हत्या

0
Banda

जनपद बाँदा (Banda) से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसके अंतर्गत लगभग 21 वर्षीय युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गयी। आपको बता दे कि यह पूरा मामला जनपद बाँदा के थाना देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जौरही से है। जहां पर रात को चाकू से एक व्यक्ति को मारने का मामला प्रकाश में आया है।

आपको बताते चले कि मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा घायल व्यक्ति को तथा हमला करने वाले को जिला अस्पताल लाया गया जहां पर चाकू से आहत हुए व्यक्ति को डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित कर दिया। इस मामले के अंतर्गत मृतक के पिता राजेंद्र ने बताया कि राजू आरख ने मेरे पुत्र प्रेमचंद्र को चाकू से मारा और इसमें राजू आरख तथा उसकी पत्नी सहित उसके अन्य परिजन भी शामिल थे।

वहीं पुलिस अधीक्षक बाँदा (Banda) ने जानकारी देते हुए बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जौरही से एक मामला सामने आया है। राजू उम्र लगभग 35 वर्ष का उसी गांव के प्रेमचंद के साथ शराब को लेकर विवाद हुआ। जिसमे राजू द्वारा प्रेमचंद्र के ऊपर चाकू से वार किया गया और इलाज के दौरान प्रेमचंद्र की मौत हो गई तथा राजू को पुलिस द्वारा हिरासत में ले लिया गया है। आगे एसपी ने जानकारी दी कि सभी बिंदुओं को ध्यान में रखते हुए पीड़ित परिवार से जो तहरीर प्राप्त होगी उसके आधार पर मुकदमा लिखा जायेगा तथा जल्द से जल्द चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की जाएगी, जिससे पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द न्याय मिल सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here