बाँदा: अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले अभियुक्त गिरफ्तार

थाना कोतवाली नगर व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त के कब्जे से लगभग 21 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद की गयी।

0
Banda

Banda: खबर उत्तर प्रदेश के बाँदा जिले (Banda) से है। बाँदा के पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के कुशल निर्देशन में जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर नियंत्रण लगाये जाने तथा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अभियुक्तों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही हेतु अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के क्रम मे अपर पुलिस अधीक्षक बाँदा लक्ष्मीनिवास मिश्र के निकट पर्यवेक्षण व क्षेत्राधिकारी नगर गवेन्द्र पाल गौतम के नेतृत्व मे थाना कोतवाली नगर व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा अवैध स्मैक की तस्करी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया।

अभियुक्त के कब्जे से लगभग 21 लाख रुपये कीमत की अवैध स्मैक बरामद हुई है। गौरतलब है कि पुलिस को सूचना मिली कि एक व्यक्ति क्योटरा तिराहे के पास एक बैग में अवैध स्मैक लिए हुए हैं। वह उसकी बिक्री करने जा रहा हैं। सूचना पर तत्काल थाना कोतवाली नगर व एसओजी की सयुंक्त पुलिस टीम द्वारा मौके पर घेराबन्दी कर एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के कब्जे से लगभग 21 लाख रुपये कीमत की 210 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। अभियुक्त से कड़ाई से पूछताछ में पता चला कि वह जनपद फर्रुखाबाद से अवैध स्मैक लाकर बाँदा (Banda) में इसकी बिक्री करने जा रहा था। अभियुक्त इन्द्रजीत निषाद पुत्र रामचुन्नु निषाद, निवासी क्योटरा थाना कोतवाली नगर जनपद बाँदा का है। प्रकरण में थाना कोतवाली पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार विधिक कार्यवाही कर अभियुक्त को मा0 न्यायालय भेजा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here