इजरायली मंत्री: पानी और ईंधन की सप्लाई नहीं, जब तक हमास बंधकों को छोड़ नहीं देता

इजरायल के ऊर्जा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि वो गाजा पट्टी को तब तक पानी और ईंधन की सप्लाई नहीं करेंगे जब तक हमास उनके बंधकों को छोड़ नहीं देता।

0

Israel and Hamas के बीच बीते शनिवार से युद्ध चल रहा है। दोनों ही तरफ से एक- दूसरे पर लगातार रॉकेट दागे जा रहे हैं। अभी तक मिली सूचना के अनुसार इन हमलों में अब तक 2300 से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। जबकि 7 हजार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

बीते कुछ दिनों की तुलना में इजरायल ने गाजा पट्टी पर अपने हमलों को और तेज किया है। इन हमलों के बीच इजरायल के ऊर्जा मंत्री इज़राइल काट्ज़ ने कहा कि वो गाजा पट्टी को तब तक पानी और ईंधन की सप्लाई नहीं करेंगे जब तक हमास उनके बंधकों को छोड़ नहीं देता।

उन्होंने एक बयान में कहा कि गाजा को मानवीय सहायता? कोई बिजली का स्विच चालू नहीं किया जाएगा, कोई पानी का नल नहीं खोला जाएगा और जब तक इजरायली बंधकों की घर वापसी नहीं हो जाती, तब तक कोई ईंधन भी नहीं भेजा जाएगा।

बीते शनिवार को हमास के आतंकी इजरायल में घुसने के साथ-साथ अपने साथ 150 के लोगों को अपने साथ बंधक बनाकर ले गए थे। बंधक बनाए गए लोगों में इजारयली नागरिकों के साथ-साथ कई विदेशी नागिरक भी शामिल हैं। इसके बाद इजरायल ने गाजा पट्टी पर जवाबी कार्रवाई शुरू की थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here