हापुड के पिलखुवा कस्बे में अवैध पटाखे बरामद

0
Hapur

Hapur: दीपावली का त्यौहार जैसे जैसे नजदीक आ रहा है, वैसे ही पटाखा माफिया जनपद में सक्रिय हो रहे है। हापुड (Hapur) के पिलखुवा कस्बे में पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से जमा किए हुए लाखों रुपए के पटाखे बरामद किए हैं। साथ ही दो लोगों को मौके से पुलिस ने हिरासत में भी लिया है।

आपको बता दें कि पूरा मामला हापुड (Hapur) के पिलखुवा कस्बे के घास मंडी मोहल्ले का है, जहाँ एक मकान के अंदर लाखों रुपए की कीमत के पटाखे का स्टॉक अवैध रूप से जमा किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पिलखुवा कोतवाली पुलिस ने छापेमारी की और मौके से करीब 5 लाख की कीमत के अवैध पटाखे पकड़ लिये। साथ ही मौके से दो लोगों को भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here