यौन उत्पीड़न के आरोप में स्वयंभू बाबा गिरफ्तार

लगाता था माता मसानी चौकी दरबार

0

महिलाओं का यौन उत्पीड़न (sexual harassment) करने के आरोप में 33 वर्ष के एक स्वयंभू बाबा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। पुलिस उपायुक्त एम. हर्षवर्धन ने बताया कि विनोद कश्यप को द्वारका उत्तर पुलिस थाने में दर्ज यौन उत्पीड़न की दो शिकायतों के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है।अधिकारी ने कहा, “विनोद ककरोला इलाके में माता मसानी चौकी दरबार लगाता था। वह एक यूट्यूब चैनल भी चलाता था, जिसके बड़ी संख्या में फालोवर हैं।” उन्होंने बताया कि “दोनों मामलों में, आरोप है कि उसने महिला श्रद्धालुओं को उनकी समस्याओं के समाधान में मदद करने के बहाने बुलाया और उनसे कहा कि उन्हें ‘गुरु सेवा’ करनी चाहिए। इसके बाद उसने महिलाओं का यौन उत्पीड़न (sexual harassment) किया और उन्हें घटना का खुलासा न करने की धमकी दी।” हर्षवर्धन ने बताया कि पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 376 और 506 के तहत दो मामले दर्ज किए और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि आगे की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here