अलीगढ़: पिता ने नाबालिग बेटी से किया दुष्कर्म

पत्नी को चटवाता है जूठे बर्तन, नाबालिग बेटी से करता है दुष्कर्म, मामला दर्ज कर छानबीन में जुटी पुलिस।

0

Aligarh: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले (Aligarh) में पति की हैवानियत की एक घटना सामने आई है। पति पर आरोप है कि वह अपनी पत्नी के साथ हैवानियत करते हुए जूठे बर्तन चटवाता है। यही नहीं अपनी 15 साल की बेटी के साथ पिछले 6 साल से बलात्कार कर रहा था। एसपी निधि नैथानी के निर्देश पर मुकदमा दर्ज किया गया है।

महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए बताया कि उसका पति उसके साथ हैवानियत करता है। पति का अश्लील वीडियो भी सामने आया है। पत्नी ने दी गई तहरीर में अपना दर्द बयां किया। महिला ने बताया कि उसका पति उसे बेल्टों से पीटता है। वह महिला से घर के जूठे बर्तनों को चटवाता है। इसका विरोध करने पर वह फिर से बेरहमी से उसकी पिटाई करता है। महिला ने बताया कि वह उसके प्राइवेट पार्ट को भी टार्चर करता है।

महिला ने कहा कि पति की हरकतो से वह बहुत परेशान है। उसने बताया कि पिछले 6 साल से अपनी नाबालिग बेटी के साथ अश्लील हरकत करता है। बेटी को भी टार्चर करता है। उसके साथ बलात्कार करता है। विरोध करने पर उसको भी पीटता है। पत्नी की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here