हापुड में दुष्कर्म का अड्डा बने OYO होटल

0

Hapur: उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले (Hapur) से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक ओयो होटल (Oyo Hotel) में तीन युवकों ने कक्षा 11 की नाबालिग छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

स्कूल जाते समय आरोपियों ने तमंचे के बल पर ऑटो से उतारकर छात्रा को बाइक पर बैठा कर ओयो होटल (Oyo Hotel) में ले जाकर गैंग रेप किया। पुलिस से शिकायत करने पर मौत के घाट उतारने की धमकी दी। गैगरेप की पीड़िता ने आरोपियों पर अश्लील वीडियो बनाने का आरोप भी लगाया है। मामले में पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद आरोपितों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस आरोपितों की तलाश कर रही है। छात्रा की मेडिकल जांच करा ली गई है।

पीड़िता के पिता ने बताया कि उसकी 16 वर्षीय पुत्री 11वीं की छात्रा है। वह हापुड़ (Hapur) कोतवाली नगर क्षेत्र के एक इंटर कॉलेज में पढ़ती है। शनिवार सुबह को प्रतिदिन की तरह वह घर से थ्रीव्हीलर में सवार होकर स्कूल के लिये निकली। गांव के निकट अड्डे से गांव साफियाबाद लोटी (village Safiabad Loti) का आयुष भी थ्रीव्हीलर में सवार हो गया, जबकि उसके दोस्त थाना क्षेत्र के गांव जिसौरी का गौरव व ऋतिक बाइक पर सवार होकर थ्रीव्हीलर का पीछा करने लगे। असौड़ा पेंठ पर पहुंचने के बाद जब छात्रा थ्रीव्हीलर से निचे उतरी तो आयुष भी वहीं उतर गया। थ्रीव्हीलर के जाने के बाद आयुष व उसके दोनों दोस्त तमंचे के बल पर आतंकित कर छात्रा को नगर कोतवाली क्षेत्र के मेरठ रोड स्थित एक होटल (Oyo Hotel) में ले गये। आरोपितों ने छात्रा को इस कदर डरया-धमकाया कि वह होटल संचालक से कुछ न कह सकी। कमरा किराए पर लेने के बाद तीनों उसे अंदर ले गए, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here