Maharashtra के रायगढ़ में बड़ा धमाका, 4 लोगों की मौत

धमाका इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं।

0

Maharashtra के रायगढ़ (Raigarh) जिले में आज एक बड़ा धमाका हो गया है। ये धमाका महाड़ एमआईडीसी के ब्लू जेट हेल्थ केयर कंपनी में आज सुबह हुआ है। इस धमाके में कई लोगों के मारे जाने की खबर मिल रही है। धमाका इतना तेज था कि आवाज कई किलोमीटर दूर तक सुनाई दी है, जिससे आस-पास के रहने वाले और कंपनी के मजदूरों में भगदड़ मच गई। जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक 4 लोगों की मौत हो गई है।

दरअसल, रायगढ़ जिले के महाड़ एमआईडीसी की ब्लू जेट हेल्थ केयर कंपनी में एक धमाका हो गया है। धमाका इतना भयानक था कि 4 लोगों की मौत हो गई है और 5 लोग घायल हो गए हैं। वहीं, 15 से 16 लोग अभी-भी लापता बताए जा रहे हैं। कंपनी में अभी भी गैस लीक हो रही है। घटना की सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पुलिस प्रशासन और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंच गई है और बचाव कार्य में जुटी हुई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here