Ghaziabad: घर के कमरे में पंखे से लटका मिला 12वीं का छात्र

घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

0
ghaziabad

गाजियाबाद के खोड़ा में बृहस्पतिवार शाम किराये के कमरे में 12वीं के छात्र मानिक गौड़ का शव पंखे से लटका मिला। परिजनों के कॉल करने पर दोस्त ने घर जाकर देखा और पुलिस को सूचना दी। घटनास्थल से पुलिस को सुसाइड नोट नहीं मिला है।

सूचना के बाद परिजन और पिता मौके पर पहुंचे। पुलिस ने कमरे से छात्र का फोन कब्जे में लिया है। पुलिस ने बताया कि टैक्सी चालक विपिन गौड़ खोड़ा गांव में अनिल शर्मा के मकान में किराये पर रहते हैं। बृहस्पतिवार सुबह वह टैक्सी लेकर बाहर चले गए। उनके साथ कमरे में 17 साल का बेटा मानिक था जबकि पत्नी और परिवार के अन्य गांव में रहते हैं।

बृहस्पतिवार को परिजन उससे बात करने के लिए कॉल कर रहे थे लेकिन वह कोई जवाब नहीं दे रहा था। तब परिजनों ने उसके स्कूल के दोस्त को कॉल कर उससे बात कराने के लिए घर भेजा। दोस्त जब उसके घर पहुंचा तो उसे कमरे में पंखे से लटका देखकर उसके होश उड़ गए। इंदिरापुरम एसीपी स्वतंत्र कुमार सिंह का कहना है कि आत्महत्या समेत सभी कोण पर जांच कर रहे हैं। लिखित शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here