बांदा में सड़क किनारे डेडबॉडी मिलने से मचा हड़कम्प

डेडबॉडी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

0

Banda News: उत्तर प्रदेश के बांदा से एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल, बांदा में सड़क किनारे डेडबॉडी मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। हालाँकि, डेडबॉडी की अभी तक पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है।

घटना देहात कोतवाली क्षेत्र के बिसंडा रोड भिम्मा के पुरवा की है। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने सड़क किनारे एक व्यक्ति का शव पड़ा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। वही पुलिस शव की पहचान कराने के लिए आसपास के थानों में भी सूचना दे रही है।

पुलिस का कहना है कि शव की पहचान के बाद ही मौत के कारण का पता चल पाएगा। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here