म्यूजिक स्टार्ट होते ही आंटी ने कर दिया ऐसा काम, लोग देख हुए हैरान

एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो है तो पुराना लेकिन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

0

सोशल मीडिया पर आए दिन हजारों चीजें वायरल होती रहती हैं। यह एक ऐसा प्लेटफार्म है, जो राजा को रंक और रंक को राजा बना सकता है। इसके माध्यम से न जाने कितने ही लोग दुनियाभर में लोकप्रिय हो गए है। फिर चाहे वे रानू मंडल हों या फिर अनोखे स्टाइल में बादाम बेच रहे ‘कच्चा बादाम’ फेम भुवन बड्याकर। इस तरह के न जाने कितने ही वायरल वीडियोज आपने अभी तक देखे होंगे। वही फिर से एक ऐसा ही एक बहुत ही मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। यह वीडियो है तो पुराना लेकिन एक बार फिर चर्चा का विषय बन गया है।

इस वीडियो में एक आंटी शादी में डांस फ्लोर पर जिस तरह से डांस कर रही हैं, उसे देख लोग हैरान हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो में आप देख सकते हैं कि पंजाबी गाना ‘इश्क तेरा तड़पावे’ का म्यूजिक जैसे ही स्टार्ट होता है, साड़ी पहनी आंटी इस पर खतरनाक तरीके से डांस करने लगती है। आंटी के डांस मूव्स इतने मजेदार हैं कि लोगों ने इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं भी देनी शुरू कर दी है।

जहां इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है, ‘क्या पागलपन है।’ तो एक अन्य ने लिखा है, ‘अरे कोई तो रोक लो।’ वहीं एक और ने चुटकी लेते हुए लिखा है, ‘आंटी इंतजार कर रही थी कोई डांस के लिए बोले।’ वही इसके अलावा अन्य स्माइल वाली इमोजी भेजते हुए नज़र आ रहे है। जहाँ इस वीडियो को देख लोग अपनी हसी पर काबू नहीं कर पा रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here