बदायूं दोहरे हत्याकांड के आरोपी की माँ का सामने आया बयान

साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने कहा कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

0

उत्तर प्रदेश के बदायूं में दो बच्चो की रूंह कंपा देने वाली हत्या ने हर किसी को हैरान करके रख दिया है। घर में घुसकर दो नाबालिग बच्चों की बेरहमी से हत्या करने वाला आरोपी साजिद भी पुलिस एनकाउंटर में मारा गया। मामले में हत्यारों की मां नाजरीन अपने बेटे साजिद के एनकाउंटर को लेकर कहा कि जैसा गलत किया, उसका अंजाम सही हुआ। साजिद और जावेद की मां नाजरीन ने कहा कि वह दोनों बच्चों की मौत से दुखी हैं।

उन्होंने कहा, ‘मेरे बच्चे काफी समय से नाई की दुकान चला रह थे। शाखानू से बदायूं आकर सुबह से बाल कटिंग का काम करते थे। किसी से कोई पुरानी और नई रंजिश भी नहीं थी। घर में भी कोई कलेश नहीं था, फिर ऐसा क्यों किया, पता नहीं।’ उन्होंने कहा, ‘पुलिस ने जो किया है, वह सही है। जो गलत किया था, उसका अंजाम उसे मिला है।’ नाजरीन ने कहा, ‘दूसरे बेटे जावेद की उन्हें कोई जानकारी नहीं है कि वह कहां पर है।’ आरोपी की दादी कुत्तन ने भी कहा कि इस घटना में जावेद बेकसूर है। साजिद ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। जावेद घर पर मिट्टी खोद रहा था, लेकिन वह इस घटना से अचंभित है। किसी से कोई दुश्मनी या बातचीत भी नहीं हुई, फिर भी ऐसी घटना हो गई।

वही उधर, मृतक दोनों बच्चों की मां का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि साजिद तो मारा गया, लेकिन जावेद अभी पकड़ा नहीं गया है। उनका मानना है कि अगर वह पकड़ा जाएगा, तो साजिश का पता चलेगा। इस बीच, पुलिस ने जावेद की गिरफ्तारी के लिए टीमें रवाना कर दी हैं। जावेद की गिरफ्तारी से ही हत्या की वजह पता चल सकेगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here