औरैया: दबंगों ने दो महिलाओं के साथ की मारपीट, तस्वीरे आई सामने

0
Auraiya assault news

यूपी के औरैया (Auraiya) मे दबंगो के द्वारा दो महिलाओं के साथ जमकर मारपीट की गई जिनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आई है। मारपीट की घटना के बाद पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

महिलाओं के ऊपर जमकर बरसाए गए थप्पड़

औरैया (Auraiya) जिले में लगातार पुलिस की तरफ से महिला सशक्तिकरण की बात कही जाती रही है लेकिन उसके बावजूद भी लोग महिलाओं के सम्मान के प्रति जागरूक होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी के सामने से आया है। जहां दो महिलाओं के साथ दो लोगों ने जमकर मारपीट की है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ तौर पर देखा गया है कि सबसे पहले एक युवती सड़क किनारे ऑरेंज कलर की टी-शर्ट पहने खड़े युवक के पास में पहुंचती है जहां दोनों के बीच कुछ कहासुनी होती है और उसके बाद युवक युवती के एक के बाद एक दो थप्पड़ मार देता है। फिर बाद में उसकी बाल पकड़ कर जमीन पर पटक देता है। युवक के द्वारा युवती को पिटता देख एक महिला उसको बचाने के लिए आती है तभी दूसरा शख्स भी सामने आ जाता है और महिला को पीटने लगता है। फिर दोनों लोग दोनों महिलाओं को जमकर पीटते हुए दिखाई देने लगते हैं। वहीं पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में पूरी घटना कैद हो जाती है। जिसके बाद दोनों महिलाओं को पीटने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो जाता है।

स्थानीय लोगों ने मामले को कराया शांत

सदर कोतवाली क्षेत्र के मंडी के सामने दो लोगों के द्वारा दो महिलाओं की पिटाई किए जाने के मामले में अभी तक यह पता नहीं चला है कि दोनों में वाद विवाद क्या हुआ था जिसको लेकर दोनों महिलाओं की दो लोगों ने पिटाई कर दी। लेकिन दोनों महिलाओं को पिटता देख आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए जहां कुछ देर तक उन्होंने पूरे मामले को समझने की कोशिश की लेकिन मामला बढ़ता देख दोनों को अलग-अलग कराया गया। वही दो लोगों के द्वारा दो महिलाओं को पीटे जाने के मामले की जानकारी पुलिस को दी। वहीं पुलिस ने पूरे मामलों को गंभीरता से लेते हुए जांच पड़ताल शुरू कर दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here